
उदित वाणी, आदित्यपुर : पान दुकान (प्रियदर्शिनी चौक) चौक, आदित्यपुर-01 में आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 106वीं जयंती मनाई गई. कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रधान मंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया. वहीं, उपस्थित कांग्रजनों ने एक स्वर में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बताएं आदर्शों पर चलने का प्रण लिया. कार्यक्रम में प्रमुख रुप से उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सह सांसद प्रतिनिधि कालीपद सोरेन ने देश के युवाओं से पूर्व प्रधानमंत्री के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की अपील की.
साथ हीं झारखंड के युवाओं से बीजेपी के झांसे में ना आने की अपील की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को बहुत कुछ दिया है. देश कांग्रेस के योगदान को कतई भूल नहीं सकता है. परन्तु वर्तमान परिदृश्य में कांग्रेस के योगदान को गौण करने की गहरी साजिश रची जा रही है, जिसे युवाओं को समझना होगा.
उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले दिनों में कांग्रेस एक बार फिर से देश की राजनीति में जबरदस्त वापसी करेगी. इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राज बाग़ची, राणा सिंह, प्रमोद सिंह, दिवाकर झा, गंभीर प्रसाद सिंह, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संगीता प्रधान, राहुल यादव, खिरोद सरदार, जगदीश नारायण चौबे, संतोष सिंह, सुनील सिंह, राजू रजक, अखिलेश तिवारी, आदि उपस्थित थे.

