
उदित वाणी, आदित्यपुर : जिला उपायुक्त के निदेशानुसार जिला खनन विभाग की टीम के द्वारा आज आदित्यपुर थानांतर्गत सापड़ा (गौरी) घाट तथा सरायकेला थाना अंतर्गत नया पुलिया सहित अन्य संभावित स्थानों पर औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान सापड़ा (गौरी) घाट से अवैध खनिज लदा टाटा 407 ट्रक संख्या-जेएच11सी/5561 को जब्त किया गया. जब्त वाहन को अग्रेतर कानूनी प्रक्रिया हेतु आदित्यपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है.
वहीं, जिला खनन विभाग द्वारा इस मामले में खनिज अधिनियम एवं परिवहन नियमों के उल्लंघन के अंतर्गत विधि सम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है. जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सत्पथी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु लगातार निगरानी एवं औचक निरीक्षण की कार्रवाई की जा रही है. और इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.

