
उदित वाणी, आदित्यपुर : गम्हरिया स्थित इंडो डेनिश टूल रूम (आईडीटीआर), जमशेदपुर द्वारा मिथिला पेंटिंग एवं सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण के उपरांत 60 महिलाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने हेतु समय_समय पर प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसके अंतर्गत इंडियन वेलफेयर सोसाइटी के प्रयास से आईडीटीआर द्वारा स्थानीय बेरोजगार महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया था.
प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद कई महिलाएं अपना व्यवसाय शुरू कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रही है. प्रमाण पत्र वितरित करते हुए ईएसडीपी कोर्स के नोडल ऑफिसर मनीष कुमार ठाकुर ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं के लिए एक सफल व्यवसायी कैसे बने, इस विषय पर अलग से ट्रेनिंग कराया जाएगा.
वहीं, ईएसडीपी के कॉर्डिनेटर ज्योति रजक ने कहा कि महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने के लिए आईडीटीआर सतत् प्रयत्नशील है और आगे भी रहेगा. इस अवसर पर इंडियन वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मुकेश कुमार दास, ट्रेनर (प्रशिक्षक) सोनी दास, राधा कर्ण, कंचन दास एवं इम्तियाज आलम उपस्थित थे.

