
उदित वाणी, आदित्यपुर : प्रशासनिक बेरुखी की वजह से आदित्यपुर थानांतर्गत खरकई पुल पर दुघर्टना घटित होने की संभावना उत्पन्न हो गई है. इसका कारण खरकई पुल पर लगने वाला फलों का ठेला है, जहाँ बिष्टुपुर से आदित्यपुर की ओर लौटने वाले लोग पुल के बीचों बीच हीं अपने वाहनों को खड़ा कर फलों की खरीददारी कर रहे हैं. बिष्टुपुर से आदित्यपुर लौटने के क्रम में फल के ठेला को देखकर अचानक रुकने के कारण वाहन आपस में सटकर रगड़ा भी खा रहे हैं. वहीं, दोपहिया वाहन चालकों को चोटिल भी होना पड़ रहा है. परन्तु सब कुछ जानने और देखने के बावजूद आदित्यपुर पुलिस तथा ट्रॉफिक पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है.
Advertisement
<

