
उदित वाणी, आदित्यपुर : सेंट्रल पब्लिक स्कूल(सीपीएस), आदित्यपुर में अग्निशमन विभाग, आदित्यपुर के सहयोग से फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल आहूत किया गया. छात्रों, शिक्षकों एवं स्टाफ को अग्निकांड जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित रहने एवं त्वरित प्रतिक्रिया देने के लिए प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से आहूत मॉक ड्रिल का नेतृत्व स्टेशन ऑफिसर एल्बर्ट टिग्गा एवं लीडिंग फायरमैन विनोद कुमार ने किया. उनकी टीम ने अत्यंत कुशलता एवं प्रभावशाली ढंग से प्रशिक्षण प्रदान किया.
मॉक ड्रिल के दौरान आग लगने के संभावित कारण, आग से बचाव एवं प्राथमिक उपाय, आपातकालीन सावधानियाँ एवं रेस्क्यू प्रक्रिया एवं निकासी मार्ग के संबंध में जानकारी दी गई. इस कार्यक्रम में छात्रों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं को व्यवहारिक रूप से समझा. इस अवसर पर प्रधानाचार्य रामा शंकर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

