
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः आशियाना आदित्य में इस वर्ष दुर्गा पूजा समारोह के आयोजन की तैयारियाँ शुरू हो गई है. इस संबंध में मेजर सत्यनारायण की अध्यक्षता में क्लब हाऊस में संपन्न हुई सोसायटी के फ्लैट धारकों की बैठक में पूजा समारोह के आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की गई. और आकर्षक और सांस्कृतिक रुप से समृद्धता के साथ दुर्गा पूजा समारोह आहूत करने का निर्णय लिया गया. वहीं, नई पूजा कमिटी का भी गठन किया गया. कमिटी में शंकर गुरुनाथ को अध्यक्ष, मोहन ठाकुर को उपाध्यक्ष, शालिनी शर्मा को महासचिव, कुन्दन कुमार को संयुक्त सचिव, मधुलिका को कोषाध्यक्ष तथा सुरेश चौधरी को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है. जबकि उमेश कुमार सिंह, दीपा, रानी मंडल, अर्चना अग्रवाल, प्रियंका, किरण, एस एस कुमार, ए विश्वास, श्रावणी पहाड़ी, बी के सिंह, धर्मेन्द्र शर्मा, सुजीत कुमार, एम के झा, समीक्षा, शर्मिता दलाल, असीम कुंडू, अनामिका व प्रिया मोरे को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है. पूजा कमिटी की अगली बैठक आगामी 29 जून को होगी. इस अवसर पर अस्थायी समिति के उपाध्यक्ष राजीव नन्दन, महासचिव दीपेन सरकार, सह सचिव रेणु झा, कोषाध्यक्ष निकिता पेरिवाल सहित पुष्पा सिंह, डी के विश्वास, डॉ0 पूनम सिंह, नेहा सिंह, स्नेहा विश्वास, प्रीतम सिंह आदि उपस्थित थे.

