
उदित वाणी, आदित्यपुर: सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सोमवार को एस-टाइप कॉलोनी स्थित अटल पॉर्क (वार्ड संख्या 22) में शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय महिला, पुरुष, छात्राएँ और बुजुर्ग उपस्थित रहे.
शिविर में आवेदन जमा
कार्यक्रम के दौरान संजीव कुमार सिंह उर्फ बबुआ सिंह के नेतृत्व में कुल 142 लोगों के आवेदन पत्र संबंधित अधिकारियों के समक्ष जमा किए गए. सभी आवेदन फॉर्म पूरी तरह भरे हुए थे और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार स्वीकार किए गए.
स्वयंसेवकों का सहयोग
आवेदन पत्र जमा कराने की प्रक्रिया में प्रकाश मेहता, अनिल कुमार चौधरी, राजा घोष, चाचा चौधरी और अनिल कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनके सहयोग से लाभुकों को आवेदन प्रक्रिया में सरलता और सहायता मिली.
उपस्थिति और अनुभव
शिविर में स्थानीय लोगों की भागीदारी उत्साहपूर्ण रही. उपस्थित लाभुकों ने उम्मीद जताई कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से योजनाओं के लाभ तक आम नागरिकों की पहुँच और सरल होगी.

