
उदित वाणी, आदित्यपुर: पूर्व उप महापौर अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह ने आदित्यपुर नगर निगम के वॉर्ड संख्या 17 से पार्षद पद के लिए नामांकन पत्र जमा किया. गम्हरिया अंचलाधिकारी सह रिटर्निंग प्राधिकारी प्रवीण कुमार के समक्ष विधिवत नामांकन किया.
विकास संकल्प
नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि वॉर्ड संख्या 17 को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे. नागरिकों की सड़क, नाली, साफ-सफाई, पेयजल और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी समस्याओं का स्थायी समाधान प्राथमिकता रहेगा.
प्रमुख समर्थक
इस अवसर पर पूर्व पार्षद रंजन सिंह, अमरनाथ ठाकुर, प्रेम कुमार निर्मल उर्फ राजेश सिंह, सुबोध कुमार, मंटू राय, जितेंद्र, सौरभ कुमार निर्मल, निर्मल चुन्नू, मुकेश कुमार, कमल नयन, रवि, राम जतन, कृष्णमुरारी उर्फ टूना, राजकुमार, दीपक, सौरभ सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.

