
उदित वाणी, आदित्यपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष गुरुवार को आयोजित “आदिवासी बचाव जन महाक्रोश रैली” में आदिम भूमिज मुंडा समाज की टीम भी सक्रिय रूप से शामिल हुई. रैली में शामिल होने से पहले समाज के सदस्य चिन्हित स्थान पर एकत्रित हुए और वहां से सामूहिक रूप से गंतव्य की ओर रवाना हुए.
इस अवसर पर खिरोद सरदार, राजू सरदार, लक्की सरदार, छोटू मुंडा, रिशु सरदार, रंजीत सरदार, वंशीलाल सरदार, बलदेव सरदार, चापू सरदार, शिवम सरदार, संध्या रानी सरदार, चांदना मुंडा सहित समाज के कई सदस्य मौजूद रहे. रैली में समाज के प्रतिनिधियों ने आदिवासी अधिकारों की सुरक्षा एवं सांस्कृतिक अस्तित्व की रक्षा के लिए एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की.
Advertisement
<

