
उदित वाणी, आदित्यपुर : विभिन्न श्रमिक संगठनों द्वारा 17 सूत्रीय मांगों के समर्थन में आहूत देशव्यापी बन्द के समर्थन में राष्ट्रीय जनता दल, इंटक, पीएनवीएस एवं अन्य श्रमिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आदित्यपुर स्थित आकाशवाणी चौक, पान दुकान चौक एवं शेरे पंजाब चौक पर जोरदार विरोध-प्रदर्शन हुआ. लगातार हो रही वारिश के बीच हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान स्थानीय व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, बैंकों एवं सरकारी संस्थानों से सौहार्दपूर्वक श्रमिकों के पक्ष में बंद कर समर्थन करने की अपील की गई. इस लोकतांत्रिक पहल को व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ तथा सभी प्रतिष्ठानों ने अपने संस्थानों को बंद कर श्रमिक आंदोलन के प्रति अपनी एकजुटता प्रकट की.
कोल्हान मजदूर यूनियन के संयोजक सह पूर्व विधायक अरविन्द कुमार सिंह ने भी श्रमिक संगठनों द्वारा आहूत बन्द को अपना नैतिक समर्थन दिया. इस अवसर पर राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जर्नादन कुमार, प्रदेश राजद के उपाध्यक्ष श्रीराम यादव, प्रदेश राजद के महासचिव बीरन्द्र सिंह यादव, वरीय नेता डी एन सिंह, राजेश कुमार, बैजू कुमार, श्याम सुंदर सिंह, इंटक जिलाध्यक्ष के पी तिवारी, इंटक के प्रदेश सचिव जगदीश नारायण चौबे व शशि आचार्या, रिंकू सिंह, रमेश बलमुचू, तोराम बाँकिरा, नागेश शर्मा, राजीव प्रमाणिक, विजय प्रसाद श्रीवास्तव, सुमित गोप, बिलटू चटर्जी, बिंदेश्वरी सिंह, शंभू राय, राम सकलदेव चौधरी, अर्जुन सिंह, रविन्द्र प्रसाद आदि उपस्थित थे.

