
उदित वाणी, आदित्यपुर : जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं जिला शांति समिति के संयुक्त तत्वाधान में एम पी टावर आदित्यपुर (खरकई ब्रिज के निकट) स्थित वॉच टावर आज उद्घाटित हुआ. इसका उद्घाटन आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक रवि प्रकाश, उप नगर आयुक्त पारुल सिंह तथा आदित्यपुर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक विनोद तिर्की ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया.
इससे पूर्व वॉच टावर पहुंचने पर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह शांति समिति के सदस्य पुरेंद्र नारायण सिंह एवं वरिष्ठ समाजसेवी रवींद्रनाथ चौबे ने बुके देकर अतिथियों का स्वागत किया.
इस अवसर पर डॉ एस के रत्नाकर, रिटायर्ड पुलिस उपाधीक्षक सरयू पासवान, सत्येंद्र प्रभात, सकला मार्डी, प्रमोद गुप्ता, अवधेश कुमार, रघुनाथ प्रसाद सिंह, विनोद जायसवाल, ऋषि गुप्ता, अभय कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.

