
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या_18 के पूर्व पार्षद रंजन सिंह ने आगामी एक नवंबर से नगर निगम कार्यालय के मुख्य द्वार के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने की घोषणा की है, जिसमें अन्य पूर्व पार्षदों के शामिल होने की बात भी कही गई है. श्री सिंह ने बताया कि नगर निगम के पदाधिकारियों के ऊपर स्वयं के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप भी लगाया तथा कहा कि वॉर्ड के विकास कार्यों को जानबूझकर बाधित किया जा रहा हैं.
वार्ड में नाली निर्माण, सड़क मरम्मत, पेयजल व्यवस्था, कचड़ा प्रबंधन और समुचित साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है, जिसके कारण आम लोग परेशान हैं. परन्तु नगर निगम प्रशासन इस दिशा में गंभीर नहीं दिख रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगम के कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आंदोलन किया जा रहा है.

