
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.): आदित्यपुर 02 के मार्ग संख्या 14 में श्री श्री राम मन्दिर नवयुवक दुर्गा पूजा समिति का द्वारा निर्मित पूजा पंडाल महासप्तमी की रात उद्घाटित हुआ. इस पूजा पंडाल का उद्घाटन राज्य के पूर्व मुख्य मंत्री सह सरायकेला के विधायक चम्पाई सोरेन ने द्वीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में जमशेदपुर के आयकर आयुक्त कन्हैया लाल कनक विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित थे. कार्यक्रम में स्वागत भाषण पूजा समिति के अध्यक्ष विनय कृष्ण राजू ने एवं संचालन स्वप्निल सिंह ने किया. इस अवसर पर भाजपा नेता शैलेन्द्र सिंह, चंचल गोस्वामी, बबलू सोरेन, सिमल सोरेन, लीलावती देवी, पंकज सिंह, अमित सिंह, अखिलेश चौरसिया, अखिलेश झा, दीपक शुक्ला, मंटू उपाध्याय, अजित, अंकित आदि उपस्थित थे.

