
उदित वाणी, आदित्यपुर : “प्रहरी” पहल के तहत जिला के पुलिस अधीक्षक मुकेश लूणायत के निर्देश पर आदित्यपुर एवं आरआईटी थाना क्षेत्र में पैदल गश्त की गई, जिसमें अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे. आदित्यपुर थाना क्षेत्र में पैदल गश्त का नेतृत्व थाना प्रभारी विनोद कुमार तिर्की ने किया. जबकि आरआईटी क्षेत्र में पैदल गश्त थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने किया. इसका उद्देश्य त्योहारों के मद्देनज़र अपराध नियंत्रण, अड्डेबाजी, छेड़खानी, सड़क पर अवैध रूप से पार्किंग तथा अन्य अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना था.
Advertisement
<

