
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी 35 वॉर्ड के प्रत्येक घर-घर में कचड़ा उठाव सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक घर में आरएफआईडी लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. इसका उद्देश्य घर-घर कचड़ा उठाव में होने वाली समस्या का निदान करने के साथ-साथ कचड़ा उठवा से संबंधित एजेंसी के द्वारा किए जा रहे कार्य की निगरानी करना भी है.

इस क्रम में ननि की टीम के द्वारा स्वछता के प्रति लोगों को जागरूक करने का भी कार्य किया जाएगा. एएनएसआईटी के द्वारा “आरएफआईडी ” लगाने का कार्य किया जा रहा है, जिनके द्वारा रांची, गुमला, मधुपुर और फुसरो में भी उक्त कार्य किया गया है. इस उपकरण को लगाने के लिए प्रत्येक घर-घर जा कर नाम और मोबाइल नंबर के माध्यम से जोड़ने का कार्य किया जाता है.
नगर निगम के प्रशासक रवि प्रकाश ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द इस उपकरण को अपने घर के बाहर अधिष्ठापित करवा लें, जिससे सफाई से जुड़े कार्य को और भी बेहतर तरीके से व्यवस्थित किया जा सके.

