
उदित वाणी,आदित्यपुर : श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में राखी बनाओ’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता अलग-अलग कक्षाओं के लिए अलग अलग थी। प्रथम वर्ग से तृतीय वर्ग के बच्चे राखी के सुंदर चित्र बनाकर उसमें तरह-तरह के रंग भरे। वहीं कक्षा चतुर्थ से अष्टम तक के छात्रों ने रंग-बिरंगे राखी बनाये। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह ने बताया कि ये राखियां हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सेना के विभिन्न संकाय में रजिस्ट्री पोस्ट द्वारा भेजी जायेंगी। विद्यालय के चित्रांकन शिक्षक
भवतोष गोराई ने बच्चों की कलाकृति को देखकर खूब सराहा एवं उत्कृष्ट चित्र एवं राखी के लिए प्रतिभागी का चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया गया। इस प्रतियोगिता की सफलता के लिए विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने
अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।Advertisement
<

