
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 531 ग्राम ब्राउन शूगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है है. गिरफ्तार युवक का नाम फिरदोष अंसारी, पिता_परवेज अंसारी, निवासी_एच रोड, नाला पार, मुस्लिम बस्ती, आदित्यपुर है.
इस संबंध में आदित्यपुर थाना कांड संख्या_337/25, दिनांक 03.11.2025 के एनडीपीएस एक्ट की धारा 17(b)/21(b) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी नशे के कारोबार में संलिप्त है. इसके बाद छापेमारी कर उसे रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया.
थाना प्रभारी ने बताया कि जब्त किए गए ब्राउन शुगर के नमूना को जांच के लिए भेजा गया है. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने नशे के कारोबार से जुड़ाव की बात स्वीकार की है. पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है.

