
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम द्वारा प्रधान मंत्री आवास योजना (शहरी) अन्तर्गत काशीडीह किफायती आवास योजना के तहत निर्मित कुल 209 आवास के आवंटन हेतु आगामी 19 नवंबर को अपराह्न एक बजे से अटल पार्क, आदित्यपुर में ई लॉटरी निकाली जाएगी. आवास आवंटन में वरिष्ठ नागरिको एवं दिव्यांग जनों को प्राथमिकता के आधार पर ग्राउंड फ्लोर आवंटित करने का प्रावधान है.
वर्तमान में कुल 750 आवास, जिसका आवंटन किया जा चुका था तथा जिन लाभूको के द्वारा अपना किश्त जमा नहीं किया गया है. वैसे लाभुकों के आवास का आंवटन रद्द करते हुए यह लॉटरी निकाली जा रही है. 209 आवास का ई लॉटरी के माध्यम से नाम चयनित होने पर एक माह के अन्दर लाभुक को पैसा जमा करना होगा. रकम राशि किस्त में जमा करना होगा.
अब-तक कुल 120 आवासों का गृह प्रवेश कराया जा चुका है. उल्लेखनीय है कि काशीडीह किफायती आवास योजना में जी+3 का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें मूलभूत सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है. संबंधित आवास पंखा, बिजली, बल्ब, स्ट्रीट लाइट, चौड़ी सड़कें, तालाब, पार्क इत्यादि सुविधाओं से पूर्ण है.
