
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम के द्वारा आदित्यपुर कांड्रा मुख्य मार्ग सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर लगे कचड़े के अंबार की संपूर्ण साफ_सफाई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. इस कार्य में मजदूरों और ट्रेक्टर की मदद ली जा रही है. इस क्रम में खरकई पुल से लेकर पान दुकान चौक, आकाशवाणी चौक, फुटबॉल मैदान, एस टाईप चौक, आशियाना मोड़, आदित्यपुर आवासीय कॉलोनी मुख्य मार्ग के किनारे से कचड़े को हटाकर साफ_सफाई कराई जा रही है.

उल्लेखनीय है कि दुर्गा पूजा महोत्सव संपन्न होने के बाद आदित्यपुर के प्रमुख चौक-चौराहों तथा उससे सटे मुख्य मार्ग किनारे वाले भाग और सर्विस लेन के साथ-साथ अन्य सड़कों के किनारे पर कचड़े (गंदगी) का अंबार लग गया था. एकत्रित कचड़़े (गंदगी) से निकलने वाले दुर्गंध की वजह से आम लोगों को आवागमन करने में परेशानी हो रही है.

