
उदित वाणी, आदित्यपुर : नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के अंतर्गत नामांकन के उपरांत आदित्यपुर नगर निगम के महापौर पद के कुल 9 प्रत्याशियों को आज उनके चुनाव चिह्न का आवंटन किया गया. राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी रूप से संपन्न हुई. बारी सोरेन को चुनाव चिह्न एयरकंडीशनर तथा बास्को बेसरा को चुनाव चिह्न छड़ी मिला है. वहीं, विनोती हांसदा को चुनाव चिह्न चूड़ियां, भुगलू सोरेन को चुनाव चिह्न बैटरी टॉर्च, रविन्द्र बास्के को चुनाव चिह्न बेंच, रमेश बालमुचू को चुनाव चिह्न बिस्कुट, सावित्री लेयांगी को चुनाव चिह्न ईंटें और संजय सरदार को चुनाव चिह्न बाल्टी का आवंटन प्राप्त हुआ है.
Advertisement
<

