
उदित वाणी, आदित्यपुर : आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आदित्यपुर नगर निगम के द्वारा आज गम्हरिया दुर्गा पूजा मैदान (वॉर्ड संख्या 4 एवं 5) में शिविर आहूत किया गया. शिविर में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, ट्रेड लाइसेंस, होल्डिंग टैक्स, जॉब कार्ड एवं सफाई कर्मियों के बीच सुरक्षा कीट का वितरण किया गया.

वहीं, उप नगर आयुक्त पारुल सिंह के द्वारा एक बच्ची का अन्नप्रासन भी किया गया एवं बच्ची की उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं सह आशीर्वाद प्रदान किया गया. शिविर में झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के कुल 426, मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के कुल 45, सामाजिक सुरक्षा (पेंशन) के कुल 21, मृत्यु प्रमाण पत्र के कुल 02 (निष्पादन कर दिया गया), झारखंड बिजली निगम के कुल 08, अन्य सड़क/नाली निर्माण के कुल 01, धोती_कुर्ता वितरण के कुल 30, स्वास्थ्य जांच के 40, आभा कार्ड के कुल 127, राशन कार्ड के कुल 10, ट्रेड लाइसेंस के कुल 01 तथा होल्डिंग टैक्स 18 सहित कुल 729 आवेदन प्राप्त हुए. जिला उपायुक्त ने सभी नागरिकों से योजनाओं का लाभ लेने हेतु सभी नागरिकों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में शिविर में अवश्य आने की अपील की है.

