
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित एमटीसी मॉल (ग़म्हरिया) के पास रविवार रात अज्ञात अपराधियों द्वारा हवाई फायरिंग की गई. अचानक हुई हवाई फायरिंग से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. गोलियों की आवाज सुनते ही आस-पास के लोग दहशत में घरों में दुबक गए.
हवाई फायरिंग की सूचना मिलने के बाद आदित्यपुर थाना की पुलिस टीम स्थल पर पहुंची तथा आस-पास के लोगों से बातचीत कर घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की. पुलिस टीम ने घटनास्थल से दो खोखा भी बरामद किया है. हालांकि, हवाई फायरिंग करने वाले अपराधियों की अब_तक शिनाख्त नहीं हो पाई है.
वहीं, आदित्यपुर पुलिस के द्वारा इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है. साथ हीं वहां लगे सीसीटीवी की जांच भी की जा रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार एमटीसी मॉल के आस-पास पहले भी कई आपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे यह इलाका संवेदनशील बनता जा रहा है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने हवाई फायरिंग करने वाले अपराधियों की शीघ्र शिनाख्त कर उन्हें गिरफ्तार करने का दावा भी किया.

