
उदित वाणी, आदित्यपुर : मांझी टोला बस्ती, चंपाई नगर (कृष्णा मंदिर सरकारी स्कूल के समीप), आदित्यपुर से एक 17 वर्षीय नाबालिग युवती के गायब होने का मामला सामने आया है. युवती का नाम सोनाली गोप बताया गया है. घटना मंगलवार की सुबह की है.
कौन है आरोप के घेरे में?
इस संबंध में स्थानीय निवासी लखीनारायण गोप के पुत्र दिनेश गोप ने आदित्यपुर थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में पड़ोस में रहने वाले स्व. सुभाष दास के पुत्र बिट्टू दास, बिट्टू की मां आशा लता और उसका छोटा भाई देवाशीष को आरोपित किया गया है.
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. युवती को कथित रूप से बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप गंभीर माना जा रहा है और पुलिस हर पहलु की जांच में जुटी है.

