
उदित वाणी,आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम के महापौर का पद अनुसूचित जनजाति महिला श्रेणी के लिए आरक्षित कर दिया गया है. और अब इस बार अनुसूचित जनजाति के प्रत्याशी हीं आदित्यपुर नगर निगम के महापौर पद के लिए चुनाव लड़ सकेंगे. इस संबंध में नगर विकास विभाग के द्वारा अधिसूचना भी जारी कर दी गई है.
वहीं, महापौर का पद अनुसूचित जनजाति श्रेणी के लिए आरक्षित होने से वैसे लोगों को गहरा आघात लगा है, जो कि विगत कई माह से महापौर पद का चुनाव लड़ने का मन बनाए हुए थे. और इस हेतु अंदर हीं अंदर चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहे थे.
वहीं, महापौर का पद अनुसूचित जाति महिला श्रेणी के लिए आरक्षित होने के बाद अब अनुसूचित जनजाति श्रेणी के लोगों की इस पद के लिए दिलचस्पी बढ़ गई है, जिनका नाम सामने आना बाकी है. उल्लेखनीय है कि संशोधित नियमावली के अनुसार, दस लाख से कम आबादी वाले आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र को बी श्रेणी में रखा गया है.
