
उदित वाणी, जमशेदपुर : श्रीश्री सार्वजनिक काली पूजा कमिटी की बैठक अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आदित्यपुर–02 स्थित उनके आवास एमआईजी–208 में संपन्न हुई. बैठक में आगामी काली पूजा समारोह की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई.
बैठक में बताया गया कि इस वर्ष काली पूजा का आयोजन 20 अक्टूबर को किया जाएगा. पूजा का भोग वितरण 21 अक्टूबर को होगा, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम 22 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा. पूजा पंडाल का उद्घाटन 19 अक्टूबर को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा करेंगे.
सांस्कृतिक संध्या में निशा उपाध्याय और कृष्णमूर्ति एंड टीम अपनी प्रस्तुति देंगे. आयोजन से जुड़ी अगली बैठक 5 अक्टूबर अपराह्न 3:00 बजे, एमआईजी दुर्गा पूजा मंडप, आदित्यपुर–02 में आयोजित की जाएगी.
कमिटी की स्मारिका के लिए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद आदित्य साहू तथा सांसद मनोज तिवारी का शुभकामना संदेश पहले ही प्राप्त हो चुका है. वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं धर्मेन्द्र प्रधान को भी शुभकामना संदेश हेतु पत्र भेजा गया है.
इस अवसर पर समिति के सदस्य समरेंद्र प्रताप सिंह, संजय पांडेय, सुमित सिंह, बृजेश कुमार सिंह, प्रभात कुमार सिंह, शैलेश कुमार सिंह, वीरेंद्र तिवारी, राकेश कुमार प्रधान, दीपक जायसवाल, पप्पू श्रीवास्तव, सुनील तिवारी, लाल बहादुर सिंह, आलोक श्रीवास्तव, विजय कुमार सिंह आदि उपस्थित थे. बैठक का धन्यवाद ज्ञापन संजय पांडेय ने किया.

