
उदित वाणी, आदित्यपुर : नवयुवक एकता संघ के द्वारा जयप्रकाश उद्यान, आदित्यपुर में निर्मित काली पूजा पंडाल सोमवार की रात उद्घाटित हुआ. इस पूजा पंडाल का उद्घाटन कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुरेश धारी तथा लोजपा (रामविलास) के प्रदेश सचिव मनोज पासवान ने संयुक्त रुप से फीता काट कर किया. यहां वर्ष_2018 से प्रति वर्ष भव्यता के साथ काली पूजा समारोह आहूत किया जाता है.

इस अवसर पर अध्यक्ष रजनीकांत निराला, उपाध्यक्ष- विशाल कुमार सिंह, सचिव लक्की सिंह, कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह, अमर दीप, राहुल, गोविंद, आकाश, बसंत, वरुण बंटी, कुंदन थापा, राहुल प्रसाद, मनीष सिंह, पवन गुप्ता, रूपलाल महतो, राजू सिंह, संजय दस, मनीष कुमार, सावन गुप्ता, संतोष पासवान, गोलू तिवारी, सावन गुप्ता, कुंदन थापा, मनीष सिंह, पुटवा,बप्पी, राहुल प्रजापति, मानु सिंह, राजू सिंह आदि उपस्थित थे.

