
उदित वाणी, आदित्यपुर : श्रीश्री दुर्गा पूजा कमिटी, सिंहभूम बॉयज क्रिकेट क्लब द्वारा एस टाइप मैदान, आदित्यपुर में बनाए गए भव्य एवं आकर्षक पूजा पंडाल का उद्घाटन आज शाम राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक चम्पाई सोरेन तथा पूर्व विधायक अरविन्द कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया.
इस बार पंडाल की खासियत रही कि इसे मायापुर स्थित इस्कॉन मंदिर की आकृति पर तैयार किया गया है. उद्घाटन अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा को शक्ति का अवतार बताया और कहा कि मां ने ही लोगों को संरक्षण प्रदान किया है. उन्होंने मां दुर्गा से अच्छे प्रदेश और मजबूत देश के निर्माण की शक्ति देने की प्रार्थना की और सभी को दुर्गा पूजा महोत्सव की शुभकामनाएं दीं.

पूर्व विधायक अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि आज की व्यस्त दिनचर्या के बीच भी ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में लोग बढ़-चढ़कर भागीदारी करते हैं. उन्होंने समिति के संरक्षक मनोज सिंह और उनकी पूरी टीम को पंडाल निर्माण के लिए बधाई दी.
कार्यक्रम का संचालन प्रकाश मेहता ने किया. इस मौके पर समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार उर्फ बबलू सिंह, मुख्य संरक्षक मनोज सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, जिला महामंत्री राकेश सिंह, पूर्व उप महापौर अमित सिंह बॉ
बी, विमल कुमार सिंह, छोटे सिंह, राणा सिंह, नीरु सिंह, बबुआ सिंह, सचिन महतो, परमेश्वर गोराई सहित अन्य सामाजिक और राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं.

