
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना के पिछले भाग में दिंदली बाजार के पास स्थित अलकतरा ड्राम बस्ती की एक झोपड़पट्टी में अचानक आग लगने की वजह से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. घटना आज अपराह्न समय की बताई जाती है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्वों ने कचरे के ढेर में आग लगा दी थी, जिससे आग फैलकर पास की झोपड़पट्टी तक पहुंच गई. और देखते हीं देखते आग ने झोपड़पट्टी के आधे हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया. हालांकि, स्थानीय लोगों की तत्परता की वजह से बड़ी दुर्घटना टल गई. और स्थानीय लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाया.
Advertisement
<

