
उदित वाणी, आदित्यपुर : एस टाईप चौक, आदित्यपुर के पास स्थित बीडीएस मॉल के मुख्य गेट पर एजे एक ट्रक ड्राइवर का शव बरामद हुआ है. प्रातः समय इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान ट्रक चालक के रूप में हुई है, जो सोमवार रात से हीं मॉल के पास रुका हुआ था.
स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह जब लोग मॉल के पास पहुंचे, तो उन्होंने शव देखा और पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी. वहीं, मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है. लेकिन अभी तक पुलिस कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं.
पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिरकार हुआ क्या था. वहीं, शव बरामद होने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. वहीं, पुलिस की टीम द्वारा मामले की जांच शुरु कर दी गई है.

