
उदित वाणी,आदित्यपुर : आदित्या इंस्टीच्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के डिप्लोमा इन ऑटोमोबाइल के छात्रों के बीच आज प्रमाण पत्र का वितरण किया गया. राज्य के पूर्व मंत्री सह विधायक सरयू राय ने छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किया. संबंधित छात्र बंगाल के मिदनापुर निवासी हैं, जिनमें राजीव बेरा, राजेश बेरा एवं भूपेंद्र कुमार सिंह का नाम प्रमुख रुप से शामिल है. मुख्य रूप से मौजूद थे इस अवसर पर संस्थान के उप निदेशक सुजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
Advertisement
<

