
उदित वाणी, आदित्यपुर : युवा जनशक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय झा आदित्यपुर नगर निगम के वॉर्ड संख्या-30 से पार्षद पद का चुनाव लड़ेंगे. उक्त निर्णय कुलुपटांगा बस्ती, आदित्यपुर-2 में के मोतीनगर स्थित कार्यालय में संम्पन हुई मोर्चा की बैठक में लिया गया. इससे पूर्व बैठक में उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से श्री झा से वॉर्ड संख्या-30 से पार्षद पद का चुनाव लड़ने का अनुरोध किया गया. इस अवसर पर नीरज सिन्हा, प्रभात सिंह चौहान, जगदीश नारायण चौबे, विधि सलाहकार दीपक महत्ता, मुकुल महतो, उषा त्रिवेदी, शांति देवी, गायत्री देवी , सूरज, मंजीत सिंह, मनोज शर्मा, शिव वर्मा, नितेश झा, दिव्यांशु झा, रोहन, सूरज आदि उपस्थित थे.
Advertisement
<

