
उदित वाणी, आदित्यपुर: रेलवे क्रॉसिंग बाजार, आदित्यपुर को आदित्यपुर रेलवे स्टेशन सहित आदित्यपुर आवासीय कॉलोनी से जोड़ने वाले फुट ओवर ब्रिज पर आज अचानक करंट दौड़ने लगा. फुट ओवर ब्रिज पर करंट दौड़ने की सूचना मिलने के बाद रेलवे के स्थानीय अधिकारी हरकत में आये तथा उनके द्वारा अस्थायी घेेराबन्दी कर फुट ओवर ब्रिज पर आवाजाही को बन्द करा दिया गया. घटना आज प्रातः लगभग 9.30 बजे की बतायी जाती है. उसके बाद रेलवे की टीम करंट का कारण खोजने में ढ़ूँढ़ी. और लगभग तीन घंटे के बाद समस्या का निदान कर लिया गया. हालाँकि उसके बाद फुट ओवर ब्रिज पर आम लोगों की आवाजाही सामान्य हो गई.
Advertisement
<

