
उदित वाणी, रांची : भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू ने आज साहेबगंज में राजमहल लोकसभा क्षेत्र की सांसद खेल प्रतियोगिता का बतौर मुख्य अतिथि समारोप किया. प्रतिभागियों और विजेताओं को पुरस्कृत किया.
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम,पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा सहित प्रदेश पदाधिकारी,जिला मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ता गण उपस्थित थे. इस खेल प्रतियोगिता में सैकड़ों खिलाड़ी शामिल हुए.
समारोप कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिट इंडिया अभियान को बढ़ावा दिया जा रहा.
कहा कि विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि में बदलने केलिए स्वस्थ भारत आवश्यक है. कहा कि भारत आज युवाओं का देश है.आनेवाले दिनों में युवा पीढ़ी ही विकसित भारत का नेतृत्व करेगी. भारत में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. आज इसी प्रतिभाओं को विकसित करने का प्रयास प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे देश में चल रहा है.
उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाएं जीत में खुशी और हार में प्रतिस्पर्धा की ताकत देती है. हर युवा को जीवन को खेल की भांति जीना चाहिए.
श्री साहू ने दैनिक जीवन में भागदौड़ के बीच हर युवा को खेल एवं योग के आत्मसात करने का आह्वान किया.

