
उदित वाणी, जमशेदपुरः साकची श्री अग्रसेन भवन में चल रहे 11 दिवसीय श्रीश्री बालाजी महाराज का अखंड सवालाख हनुमान चालीसा पाठ शुक्रवार को हवन एवं पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया.
अग्रसेन भवन के तीसरे तल्ले पर 11 हवन मंडप में संकल्प लिये 65 जोड़ों ने हवन एवं पूर्णाहुति की. वहीं श्री नरसिंह बांध बालाजी धाम, टाटानगर शाखा द्वारा संतोष भाई (बर्नपुर) के सानिध्य में 21 पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया गया.
वैदिक मंत्रों से पूजा एवं हवन यज्ञ में आहुतियां डाली गई और विश्व शांति, सुख, समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई. श्रद्धालुओं ने हाथ जोड़कर यज्ञ स्थल की परिक्रमा की और तरह तरह की मनौतियां मांगीं।
बुराई छोड़ने का लिया संकल्प
कुछ श्रद्धालुओं ने इस मौके पर अपनी एक बुराई छोड़ने और उसके स्थान पर एक अच्छाई ग्रहण करने का संकल्प लिया। अग्रसेन भवन जय श्रीराम, जयश्री हनुमान के जयघोषों से गूंजता रहा।
2,46,500 हनुमान चालीसा का हुआ पाठ
11 दिनों में हजारों भक्तों ने 2,46,500 (दो लाख छियालीस हजार पांच सौ) हनुमान चालीसा का पाठ किया. संतोष भाई ने शास्त्र के अनुसार धर्ममय जीवन जीने की प्रेरणा दी.
उन्होंने कहा कि संकल्प सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का लिया गया था. पाठ लगभग डबल हो जाना बहुत अच्छी बात है. उन्होंने कहा कि जितना पाठ करोगे उतना फल मिलेगा. जितना संकल्प लिया जाए उससे अधिक पाठ होना चाहिए, क्योंकि पाठ करने के दौरान भूल चूक होती है. भूल चूक की भरपाई अधिक पाठ से होती है. शाम को महा आरती के बाद हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया.
भजनों की हुई प्रस्तुति
हनुमान चालीसा पाठ के समापन पर शुक्रवार की शाम को आमंत्रित भजन गायक दिल्ली के गौरव पारिक, धनबाद के मिन्नी परितोष, आसनसोल के विकुश शर्मा, संजय केड़िया, मधुसुदन शर्मा, चिवड़ा राजस्थान के देवेश पारिक एवं रेखा पारिक ने भजनों की अमृतवर्षा कर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कलाकारों ने श्री गणेश वंदना गाजानंद सरकार पधारो कीर्त्तन की सब तैयारी हैं… से भजनों की शुरुआत की.
कलाकारों ने दुनिया में देव हजारों हैं बजरंग बली का क्या कहना…, लडडू राम नाम की खाले तेरो हो जासी कल्याण…, गली-गली में एलान होना चाहिए हर मंदिर में श्याम होना चाहिए…., चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है…आदि भजनों की शानदार प्रस्तुति दी.
इनका रहा योगदान
इस 11 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में प्रमुख रूप से रमेश्वर भालोटिया, सुरेश सोंथालिया, ओमप्रकाश रिंगसिया, कृष्णा अग्रवाल, महेश सोंथालिया, अशोक चौधरी, महावीर मोदी, अरूण बांकरेवाल, बजरंग लाल अग्रवाल, संवारमल अग्रवाल, बीएन शर्मा, भरत वसानी, शंकर सिंघल, निलेश बोरा, लिप्पू शर्मा, रामू देबूका, पवन नरेड़ी, मनोज अग्रवाल, किशन संघी, बालमुंकद गोयल, विनोद शर्मा, अशोक मोदी, संजय अग्रवाल, मनोज चेतानी, शिव प्रकाश शर्मा, दीपक पारिक, विष्णु अग्रवाल, आनन्द चौधरी, ओम प्रकाश अग्रवाल, राहुल चौधरी, दिलीप गोलछा, सांवरमल शर्मा, प्रेम काबरा, विष्णु अग्रवाल, किशोर गोलछा, सत्यनारायण अग्रवाल, रामकुमार सिंह, बिटटल अग्रवाल आदि का योगदान रहा.
कल से रांची में होगा हनुमान चालीसा पाठ
संतोष भाई (बर्नपुर) ने बताया कि रांची श्री अग्रसेन भवन में नौ दिवसीय श्रीश्री बालाजी महाराज का अखंड सवालाख हनुमान चालीसा पाठ होना है. इसकी शुरुआत 13 नवंब से होगी, जो 21 नवंबर तक चलेगा.

