
उदित वाणी, जमशेदपुर : बेब्को टोयोटा ने गुरुवार को घाटशिला में अपने नये टी स्पर्श सेल्स आउटलेट का उदघाटन किया. इसका उदघाटन मुख्य अतिथि और झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने किया. सोरेन जी ने कहा कि यह घाटशिला के लिए गौरवपूर्ण क्षण है कि अब हमारे शहर में प्रतिष्ठित ब्रांड टोयोटा की उपस्थिति हो गई है. हम बचपन में टोयोटा कारों को देखकर सपना देखते थे कि कभी हमारी भी हो. आज टोयोटा की गाड़ियां न सिर्फ स्टाइलिश हैं, बल्कि सुरक्षा के मामले में भी बहुत आगे हैं. विशेषकर हाइवे पर यात्रा के दौरान. सरकार भी टोयोटा गाड़ियों को प्राथमिकता देती है.

टोयोटा की हाइब्रिड तकनीक एक बड़ी उपलब्धि है जो बिना इलेक्ट्रिक चार्जिंग की आवश्यकता के भी पर्यावरण के अनुकूल है. इस उद्घाटन समारोह में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की ओर से महेश लोंडे, बेब्को ग्रुप के चेयरमैन गजानंद भालोटिया, वाइस प्रेसीडेंट दिशिका भालोटिया, तथा डीलर प्रिंसिपल कृष्णा भालोटिया विशेष रूप से उपस्थित रहे. साथ ही घाटशिला के अनेक गणमान्य नागरिक, उद्योगपति, व समाजसेवी भी इस अवसर पर मौजूद थे. अब बेब्को टोयोटा का टी स्पर्श घाटशिला और आस-पास के क्षेत्रों के निवासियों को नई और पूर्व-स्वामित्व वाली टोयोटा कारों की बिक्री व सेवा प्रदान करेगा.

