
उदित वाणी, घाटशिला : आज 13 नवंबर 2025 को विभूति विहार, नेशनल हाईवे-33 स्थित न्यू एसडीओ कोर्ट के निकट झारखंड आंदोलनकारी सेनानियों की एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रो. श्याम मुर्मू ने की.
बैठक में आगामी 22 नवंबर 2025 को आयोजित होने वाले “एकदिवसीय झारखंड आंदोलनकारी सेनानी एकजुटता सम्मेलन” की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई. निर्णय लिया गया कि यह सम्मेलन बाबा तिलका माझी क्लब, फुलडूंगरी, घाटशिला में सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा.
इस अवसर पर झारखंड राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने और धरती आबा वीर बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को “झारखंड आंदोलनकारी एकजुटता सम्मेलन” के रूप में मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया.
बैठक में यह भी तय किया गया कि सम्मेलन के दौरान झारखंड आंदोलनकारी सेनानियों के लिए एक न्यायपूर्ण, सम्मानजनक और बेहतर सामाजिक सुरक्षा योजना की मांग को लेकर राज्य सरकार के समक्ष “संयुक्त स्मार पत्र” प्रस्तुत किया जाएगा. साथ ही सरकार के साथ सौहार्दपूर्ण संवाद स्थापित करने की इच्छा भी जताई गई.
बैठक में सभी सदस्यों ने यह आग्रह किया कि झारखंड आंदोलन की ऐतिहासिक भावना को आगे बढ़ाने तथा आंदोलनकारियों के सम्मान और सामाजिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए राज्यभर के प्रमुख संगठनों के प्रतिनिधि इस सम्मेलन में शामिल हों.
बैठक में मुख्य रूप से प्रो. श्याम मुर्मू, आदित्य प्रधान, सुरई बास्के, संजय बेहरा, गौतम बोस, बिदु सोरेन, के.एल. महाली सहित अनेक झारखंड आंदोलनकारी सेनानी उपस्थित रहे.
हुल जोहार! जय झारखंड!
सुरई बास्के
सदस्य, संयोजक मंडल
झारखंड आंदोलनकारी सेनानी समन्वय आह्वान (घाटशिला)
📞 7992346740

