
उदित वाणी, घाटशिला : विधानसभा उपचुनाव 2025 को स्वतंत्र, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी ने सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने अनुज्ञप्ति में अंकित शस्त्रों को संबंधित थाना में 15 अक्टूबर 2025 तक अनिवार्य रूप से जमा करा दें.
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई निर्वाचन अवधि के दौरान कानून-व्यवस्था मजबूत बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचाव के लिए की जा रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि तक शस्त्र जमा नहीं कराने वाले अनुज्ञप्तिधारियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.
सभी अनुज्ञप्तिधारियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि शस्त्र जमा करने के बाद प्राप्त पावती रसीद की प्रति जिला सामान्य शाखा में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं.
