
उदित वाणी, कोलाबीरा : गम्हरिया के ऊषा मोड़ के पास स्थित झोपड़ीनुमा भक्ति होटल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक विशालकाय अजगर अचानक होटल के अंदर घुस आया. जैसे ही लोगों की नजर उस पर पड़ी, होटल में मौजूद ग्राहक और स्टाफ दहशत में आ गए.
रोशनी की कमी बनी बाधा
घटना के समय होटल में बिजली नहीं थी, जिससे अजगर को खोज पाना मुश्किल हो गया. कुछ देर तक लोगों को समझ ही नहीं आया कि सांप कहां गया. अंधेरे में लोग डर और भ्रम के माहौल में होटल से बाहर निकलने लगे.
काफी मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर
स्थानीय लोगों की मदद से काफी प्रयासों के बाद अजगर को होटल के अंदर से सुरक्षित बाहर निकाला गया. इसके बाद ग्राहकों और स्टाफ ने राहत की सांस ली. होटल में कामकाज कुछ समय के लिए ठप हो गया था.
जंगल से होटल तक कैसे पहुंचा अजगर?
इस तरह की घटनाएं एक बार फिर सवाल खड़े करती हैं कि रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों में वन्य जीव कैसे पहुंच रहे हैं. क्या आस-पास के क्षेत्र में हो रहा अतिक्रमण इसका कारण है?

