
उदित वाणी, कोलाबीरा : गम्हरिया थाना क्षेत्र के आमडीह में शुक्रवार को एक तेज़ रफ्तार बाइक ने पैदल चल रही महिला को टक्कर मार दी. इस टक्कर में बाइक सवार किशुन मुर्मू, जो श्रीधरपुर का निवासी है, और आमडीह निवासी महिला रानी बास्के दोनों घायल हो गए.
मौके पर पहुंचा झामुमो प्रतिनिधि, पुलिस को दी गई सूचना
घटना के तुरंत बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना गम्हरिया थाना को दी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा.
प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति सामान्य
चिकित्सकों की टीम ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया. फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है.
Advertisement
<

