
उदित वाणी, जमशेदपुर : अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन एवं मारवाड़ी सम्मेलन फाउंडेशन के द्वारा सीताराम रुँगटा मारवाड़ी सम्मेलन भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ आज दिनांक 26 नवंबर 2025 (बुधवार) को विशेष पूजा-अर्चना सम्मेलन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भवन निर्माण उपसमिति के चेयरमैन श्री संतोष सराफ एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन कुमार गोयनका की देखरेख में संपन्न हुआ. यह कार्यक्रम 25ए, अमहर्स्ट स्ट्रीट, कोलकाता – 700009 स्थित प्रस्तावित भवन स्थल पर आयोजित किया गया. शुभारंभ कार्यक्रम प्रातः 11.00 बजे प्रारंभ हुआ.
निर्माणाधीन भवन चार मंजिला होगा और इसका निर्माण कार्य आगामी दो वर्षों में पूर्ण होने की संभावना है. यह भवन मुख्य रूप से उन समाज के विद्यार्थियों के लिए समर्पित है जो पढ़ाई हेतु कोलकाता आते हैं. भवन में छात्रावास, अध्ययन-सुविधाएँ एवं आवासीय व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे विद्यार्थियों को सुरक्षित, संस्कारयुक्त एवं प्रेरणादायी वातावरण प्राप्त हो सके.
भवन का क्षेत्रफल 15,000 वर्ग फीट है, तथा इसे 40 विद्यार्थियों के आवास की क्षमता के साथ विकसित किया जा रहा है. प्रथम तल पर एक सांस्कृतिक कक्ष, सामाजिक गतिविधियों हेतु बहुउद्देश्यीय हॉल तथा अन्य प्रांतों से आने वाले सदस्यों के अतिथि-निवास कक्ष बनाए जा रहे हैं.
इस भवन के निर्माण में एस.आर. रुँगटा ग्रुप का अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी योगदान रहा है. उनके सहयोग, समर्पण और मार्गदर्शन से इस परियोजना को प्रारंभिक स्वरूप प्राप्त हुआ है, जिसके लिए सम्मेलन उनकी हार्दिक सराहना करता है.
निर्माण कार्य की संपूर्ण जिम्मेदारी अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की भवन निर्माण उपसमिति के अधीन होगी. उपसमिति के चेयरमैन, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संतोष सराफ एवं संयोजक, वर्तमान संयुक्तमंत्री श्री पवन कुमार जालान दोनों इस परियोजना को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण कराने हेतु निरंतर प्रयासरत रहेंगे.
सीताराम रुँगटा मारवाड़ी सम्मेलन भवन समाज की शिक्षा, सेवा और संस्कार आधारित मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. यह भवन आने वाली पीढ़ियों के लिए अवसरों का द्वार बनेगा और सामाजिक उत्थान में मील का पत्थर सिद्ध होगा.
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सम्मेलन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षगण श्री सीताराम शर्मा, पद्मश्री प्रह्लाद राय अगरवाला, श्री संतोष सराफ, श्री गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री गिरधारी लाल गोयनका, राष्ट्रीय महामंत्री श्री केदारनाथ गुप्ता, पूर्व राष्ट्रीय महामंत्रीगण, श्री रतन साह, श्री संजय हरलालका, श्री कैलाशपति तोदी, राष्ट्रीय संयुक्तमंत्री श्री पवन कुमार बसंल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री अनिल कुमार मलावत, निवर्तमान राष्ट्रीय संयुक्तमंत्री श्री संजय गोयनका, पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्षगण श्री गोपाल अग्रवाल, श्री दामोदर प्रसाद बिदावतका, पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष श्री नंदकिशोर अग्रवाल, प्रांतीय महामंत्री श्री पंकज भालोटिया, सर्वश्री जगदीश चंद्र एन. मुँधड़ा, सुनील मणिरामका, अमित मुँधड़ा, सुरेष कुमार शर्मा, ए.के.डालमिया, संदीप सेक्सरिया, राज कुमार अग्रवाल, अजय राय, अरुण गाड़ोदिया, ऋषभ मित्तल, उमंग तोदी, अषोक कुमार झुनझुनवाला, नंदलाल सिंघानिया, बाबुलाल बंका, अरुण प्रकाश मल्लावत, अंजनी धानुका, सुशील कुमार चौधरी, पिंकी मेदतिया, पी. चौधरी, महेंद्र कुमार अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, प्रकाष चंद हरलालका, बिश्वनाथ भुवालका, सत्य नारायण सोनी, संदीप अग्रवाल, आदर्श बंका, अजय कुमार अग्रवाल, सांवरमल शर्मा, सिद्धार्थ कुमार चौधरी, पवन जैन, राजेष कुमार सोंथलिया, बिनोद कुमार लिह्ला, सज्जन बेरिवाल, सज्जन खंडेलवाल, चंडी प्रसाद, ओम प्रकाश रुइया एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित थे.

