
उदित वाणी, आदित्यपुर : दुर्गा पूजा के मौके पर फुटबॉल मैदान, आदित्यपुर में लगाया गया विराट मेला दर्शकों के आकर्षण का प्रमुख केन्द्र बन गया है. मेला में आगंतुक दर्शकों के मनोरंजन और स्वाद के लिए सभी प्रकार की सुविधायें उपलब्ध है. मेला का आनन्द लेने के लिए महासप्तमी (सोमवार) के दिन काफी संख्या में दर्शक फुटबॉल मैदान पहुंचे. उल्लेखनीय है कि फुटबॉल मैदान का मेला काफी प्रसिद्ध है तथा प्रतिवर्ष यहाँ हजारों की संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं.
मेला में विभिन्न प्रकार के झूले एवं सर्कस भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. वहीं, मेला में लगे दुकानों में खरीददारी करने हेतु भी काफी संख्या में लोग एकत्रित हो रहे हैं. उल्लेखनीय है कि श्रीश्री दिन्दली सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी द्वारा प्रतिवर्ष मेला आहूत किया जाता है. और पुलिस बल के साथ-साथ पूजा कमिटी के लोग मेला पर पूरी नजर रख रहे हैं.

