उदित वाणी, जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर में 18 मई को एक ऐतिहासिक राष्ट्रीय ब्यूटी पेजेंट का आयोजन हुआ। यह पहला अवसर था जब राज्य में इस स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का भव्य मंच पारडी चौक के एनएच हील्स में सजा, जिसका संचालन एम.वी. प्रोडक्शन ने कुशलता से किया। एम.वी. प्रोडक्शन ने न केवल आयोजन की भव्यता सुनिश्चित की, बल्कि अपने वादों को भी पूरी तरह निभाया, जिससे यह प्रतियोगिता न केवल मनोरंजन का स्रोत बनी, बल्कि एक भरोसेमंद मंच के रूप में भी उभरी।
विजेताओं का हुआ भव्य सम्मान
प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों में देश के अलग-अलग हिस्सों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विजेता रहे:
मिस इंडिया एशिया 2025: अनुष्का शंकर (कोलकाता)
मिसेज इंडिया एशिया 2025: लिलियन वेगास (मुंबई)
मिस टीन इंडिया एशिया 2025: वी. वर्षा
मिस्टर इंडिया एशिया 2025: अविरल डोगरे (बिहार)
लिटिल मिस्टर इंडिया एशिया 2025: सहजप्रीत सिंह (जमशेदपुर)
लिटिल मिस इंडिया एशिया 2025: अद्रिशा दास
एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि सशक्तिकरण की पहल
यह आयोजन केवल सौंदर्य प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आर्थिक व पारिवारिक कठिनाइयों से जूझ रहे प्रतिभागियों के लिए एक सहारा भी बना। एम.वी. प्रोडक्शन ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य हर प्रतिभागी के सपनों को पंख देना है, चाहे वे किसी भी परिस्थिति से गुज़र रहे हों। इस पहल ने न केवल जमशेदपुर या झारखंड की बल्कि पूरे भारत की युवा प्रतिभाओं को अपने हुनर को निखारने और देश के मंच पर आने का मौका दिया।
प्रेरणा का स्रोत बनी जमशेदपुर की इस पहल
यह आयोजन साबित करता है कि सपनों की कोई सीमा नहीं होती और हर राज्य, हर व्यक्ति की आवाज़ मायने रखती है। जमशेदपुर ने इस भव्य आयोजन के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है, जो आने वाले वर्षों में झारखंड को कला एवं सौंदर्य प्रतियोगिताओं के मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाएगा।
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।