
उदित वाणी, जमशेदपुर : कदमा थाना अंतर्गत रामनगर रोड नंबर 7 स्थित हरि मंदिर में बुधवार को चोरी करते हुए एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। युवक की पहचान विवेक बिरुआ के रूप में हुई है, जो सुभाष बिरुआ का बेटा बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ने के बाद उसकी जमकर पिटाई की और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कदमा थाना पुलिस ने युवक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया और थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक से मंदिर में हुई चोरी की घटनाओं के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Advertisement
<

