
उदित वाणी, जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना से सटे शिव हनुमान मंदिर में बीती रात चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. चोर मंदिर की दीवार फांदकर अंदर घुसा और तीन दान पेटियों का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गया. पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.
मंदिर के सेवक मुन्ना पात्रों ने बताया कि सुबह मंदिर खोलने पर तीनों दान पेटियों के ताले टूटे हुए मिले. अंदर का नजारा देख चोरी की पुष्टि हुई, जिसके बाद तुरंत सीताराम डेरा थाना को सूचना दी गई.
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान में जुटी है. थाना से सटे मंदिर में चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है.
Advertisement
<

