
उदित वाणी, सरायकेला-खरसावां : सरायकेला-खरसावां पुलिस ने दुर्गा पूजा के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ा अभियान छेड़ रखा है. इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर नीमडीह थाना क्षेत्र से पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब और अन्य सामान बरामद किया है.
थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी ने बताया कि शराब के अवैध कारोबार के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. सरायकेला-खरसावां पुलिस ने दुर्गा पूजा के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ा अभियान छेड़ रखा है. इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के दिशानिर्देश पर नीमडीह थाना पुलिस तेतलो गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब और उसे बनाने का सामान बरामद किया है.
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निरंजन गोराई और प्रकाश कुमार गुप्ता के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. नीमडीह थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान नकली अंग्रेजी शराब की बोतलें, लगभग 100 लीटर स्पिरिट, नकली शराब बनाने के लिए उपयोग होने वाले विभिन्न ब्रांड के लेबल, स्टिकर, बोतल के ढक्कन, झारखंड सरकार का लोगो और क्यूआर कोड वाले स्टिकर जब्त किए हैं.

