
उदित वाणी, जमशेदपुर : आदित्यपुर-02 के रोड नंबर-32 में केशरी गैस गोदाम के पास चंदन खां नामक व्यक्ति पर मोहल्ले के सार्वजनिक रास्ता और नाले पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगा है. इस मामले में पीड़ित पक्ष ने आरआईटी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.
अवैध कब्जा हटाने की मांग
शिकायत में पीड़ित ने पुलिस से स्थल निरीक्षण कर रास्ता और नाले को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग की है. साथ ही आरोपी चंदन खां और उसके सहयोगियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की अपील भी की गई है.
कब्जे का दुष्प्रभाव
पीड़ित परिवार का कहना है कि अवैध कब्जे के कारण नाले का पानी घरों में घुस रहा है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है.
धमकी और विवाद
स्थानीय लोगों के अनुसार, अवैध कब्जे का विरोध करने पर चंदन और उसके परिजनों ने पीड़ित परिवार को गाली-गलौज की और जिंदगी भर केस लड़ने की धमकी दी. मोहल्ले के निवासियों ने बताया कि चंदन खुद को ऑटो चालक बताता है.

