
उदित वाणी, रांची : रांची जिले के हटिया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की टीम ने मौर्या एक्सप्रेस ट्रेन से दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों के पास से 14 पैकेट में कुल 30 किलो मादक पदार्थ बरामद किये गये हैं. दूसरी ओर हटिया स्टेशन पर आरपीएफ की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और रांची की डीएमएफटी टीम ने संयुक्त अभियान चलाया. इस दौरान एक नाबालिग लड़के को मानव तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया और तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया.
Advertisement
<

