
उदित वाणी, रामगढ़ : रामगढ़ थाना क्षेत्र के चाहा स्थित दयाल स्टील फैक्ट्री में 12 जनवरी 2026 को अज्ञात अपराधियों ने चाहरदीवारी तोड़कर सुरक्षा कर्मियों को पिस्टल दिखाकर बंधक बनाया. उन्होंने लगभग 2000-2200 किलोग्राम कॉपर वायर समेत अन्य सामान लूटकर फरार हो गए. इस मामले में रामगढ़ थाना कांड संख्या 11/2026 दर्ज किया गया.
त्वरित पुलिस कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देश पर गठित SIT टीम ने CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की. 22 जनवरी 2026 को छतरमाण्डु क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट वाली बोलेरो से 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. तलाशी में एक देशी कट्टा, दो जिंदा गोली और 1.03 लाख रुपये नकद बरामद हुए.
लूट का माल बरामद
गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हजारीबाग जिले के ईचाक थाना क्षेत्र से लूटा गया सामान बरामद कर लिया गया. सभी आरोपियों का पूर्व आपराधिक इतिहास है.

