
उदित वाणी, पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के हाता-चाईबासा मुख्य पथ पर तिरिंग गांव के समीप शनिवार रात मालवाहक टेंपो पलटने से ड्राइवर की मौत हो गई. हादसे में तीन सवार घायल हुए.
जानकारी के अनुसार, कानपुर (यूपी) के कठोई गांव के चप्पल व्यवसायी हल्दीपोखर साप्ताहिक हाट में चप्पल बेचने आए थे. हाट से नौ लोग सवार टेंपो चाईबासा जा रहे थे. तिरिंग के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया.
ड्राइवर प्रभा शंकर दब गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. सुशील कुमार, बलराम व आनंद को हल्की चोटें आईं. इनका प्राथमिक उपचार हाता के नर्सिंग होम में कराया गया.
थाना प्रभारी सन्नी टोपो ने शव कब्जे में लेकर एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर पोस्टमार्टम को भेजा.
Advertisement
<

