
उदित वाणी, पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के महुलडीहा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक मॉल वाहक पिकअप वैन जेएच 05 बीक्यू 6352 देर रात रहस्यमय ढंग से चोरी हो गई. वाहन महुलडीहा निवासी राम प्रपन पाण्डेय की थी, जिनकी दुकान हाता-मुसाबनी रोड पर प्लाई बोर्ड की है.
गाड़ी रात में खड़ी थी, सुबह हो गया गायब
जानकारी के अनुसार, वाहन चालक ने रोज़ की तरह वैन को अपने घर के बाहर खड़ा किया और भीतर जाकर सो गया. लेकिन सुबह नींद खुलने पर उसे अपनी गाड़ी वहां से गायब मिली.
थाना को दी गई सूचना, जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित द्वारा पोटका थाना में सूचना दी गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. चोरी किस समय और किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ करने में जुटी है.

